@जे0के0/सोनभद्र…….
__30 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद अभी तक अवैध शराब की गिनती जारी

__बीते गुरुवार/शुक्रवार की भोर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी
__चावल की बोरियों के बीच सैकड़ों पेटियों में तीस लाख रुपए से ज्यादा कीमत की की जा रही थी शराब की तस्करी
Sonbhadra । करीब 30 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी अभी तक दुद्धि कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में पलटी ट्रक में छुपाकर जा रही शराब की गिनती पूरी नहीं हो पाई है, बता दें कि गुरुवार की भोर में चावल की बिल्टी पर बिहार की ओर जा रही ट्रक में छुपा कर भारी मात्रा में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई थी, इस हादसे में चालक रात का फायदा उठाकर निकल लिया।
अभी तक ट्रक के चालक का पता नहीं चला, ट्रक में चावल की बोरियां भरी हुई थी चावल की बिल्टी पर ट्रक बिहार की ओर जा रही थी लेकिन उसके अंदर तस्करों ने छुपा कर भारी मात्रा में शराब को रखा था शराब पंजाब प्रांत से सोनभद्र होते हुए बिहार की ओर जा रही थी इस बार तस्करों ने एक नई तकनीक की अपनी थी शराब की बोतलों पर जो बार कोड क्यू आर कोड लगा होता है उसको स्क्रैच कर दिया गया था जिससे यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा था कि शराब कहां से निकाली गई है ।
भारी मात्रा में बरामद अवैध शराब का कोई पेपर गाड़ी में नहीं है, जबकि चावल की बिल्टी जरूर है, वही ट्रक भी तथा कथितत तौर पर तस्करी में उपयोग किया है, यहां बताने वाली बात यह है कि 30 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर गया और अभी तक आबकारी विभाग शराब की बोतले की मात्रा नहीं जान सका, इस संबंध में जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी प्रवीण पांडे का कहना है कि भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ है, जिनकी बोतलों को इकट्ठा करने का काम चल रहा था, अभी तक काउंटिंग पूरी नहीं हो पाई है छोटे बड़े कई तरह के बोतल उसमें रखे हुए हैं, वही दुद्धी सीओ राजेश राय ने बताया कि शराब की बोतलों को कोतवाली लाया गया है और उसकी गिनती की जा रही है।