• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. नो बैग डे का बच्चों ने उठाया लुत्फ

JK Gupta by JK Gupta
November 29, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
104
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..


__नेमना कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने सीखा कौशल विकास का हुनर

परिषदीय विद्यालयों में आनंदम कार्यक्रम के तहत शनिवार को नो बैग डे का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक के नेमना कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने गांव का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां हासिल की। अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बच्चों द्वारा सबसे पहले ग्राम पंचायत में बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का अवलोकन किया गया।

बच्चों को कचड़ा निस्तारण और साफ सफाई के महत्व को अवगत कराते हुए पंचायत कर्मी नंदलाल ने गीला और सुखा कचड़ा के बारे में जानकारी दी बताया कि सभी के घरों से प्रतिदिन कागज, प्लास्टिक, शीशे, चमड़ा, लोहे, लकड़ी आदि के भी कचड़े निकलते हैं जिसका समुचित निस्तारण कर के ही हम स्वच्छता को अपना कर स्वस्थ रह सकते हैं।

शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि बच्चों का दल इसके बाद भवन निर्माण में लगे राजगीर मिस्त्री, बढ़ई और कुम्हार के पास पहुंच कर उनके कार्य करने वाले औजारों और कार्यशैली को देखा गया। कक्षाओं में सैद्धांतिक रूप से पढ़ने वाली चीजों को व्यवहारिक रूप से सामने देख कर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

नो बैग डे आखिरी घंटों में बच्चों से गहन मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण एस आई आर और सड़क सुरक्षा पर चित्र निर्माण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम,शिक्षक ज्वाला प्रसाद, सुदेश्वरी देवी उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. बीती रात खड़ी ट्रक में पीछे से पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत दो गंभीर

Next Post

सोनभद्र. कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार का दौरा कल

Next Post

सोनभद्र. कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार का दौरा कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.