• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. बीती रात खड़ी ट्रक में पीछे से पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत दो गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
November 29, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…….


__दुद्धी से आजमगढ़ जा रहे थे कार सवार

थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना प्रीत नगर क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार दुद्धी से आजमगढ़ के लालगंज जा रही थी। रास्ते में, एक अन्य वाहन द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में, अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी चोपन में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन मरीज लाए गए थे। इनमें से एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में लाया गया था। अन्य दो घायलों अभिषेक शर्मा पुत्र चंद्रभूषण (30) निवासी लालगंज बेहरा देवगांव जिला आजमगढ़ और आशुतोष तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी (35) लालगंज बेहरा देवगांव आजमगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र. किसानो के धान खरीद में लापरवाही बर्दास्त नहि की जायेगी- संदीप मिश्रा

Next Post

बीजपुर. नो बैग डे का बच्चों ने उठाया लुत्फ

Next Post

बीजपुर. नो बैग डे का बच्चों ने उठाया लुत्फ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.