• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समय एक वर्ष तक किया जाए

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……


SONBHADRA  । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (उ.प्र.) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश में इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन का अभियान घोषित किया हुआ है, जो 4 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है और 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

भाकपा नेता ने कहा कि इस सीमित अवधि में मतदाताओं को फार्म प्राप्त करने , उसको भरने तथा बीएलओ से संपर्क करने एवं उसके लिए समय निकालने में भारी परेशानी हो रही है। यह सब ऐसे समय किया जा रहा है जब प्रदेश में शादी विवाह का सीजन है और इस शादी व्याह के सीजन के साथ साथ किसानों और खेत मजदूरों की भी व्यस्तता है।

जनपद सोनभद्र की बात किया जाय तो यहां के अधिकांश ग्रामीण व आदिवासी मजदूर इस समय धान की कटाई और रोजी-रोटी कमाने में अन्य जिलों में प्रवास कर रहे है।फिर 4 दिसंबर 2025 को यह अभियान समाप्त भी हो जाएगा। जबकि सोनभद्र भौगोलिक रूप से वृहद क्षेत्रफल वाला जनपद है, जहां नेटवर्क प्राब्लम के साथ अधिकांशतः अशिक्षित भी हैं, जनपद की चारों विधानसभा को मिलाकर वर्तमान में 1079 बूथ और 13 लाख से अधिक मतदाता हैं।

वास्तव में इतने मतदाताओं का सत्यापन होना एक महीने में होता हुआ नहीं दिखता है। जनता फॉर्म के लिए परेशान है । बीएलओ को ढूंढ रही है और दूसरी तरफ उनको सस्पेंड किया जा रहा है और खबर है कि एस आई आर के कारण अनावश्यक दबाव के चलते जौनपुर के रहने वाले गोंडा में तैनात शिक्षक ने और फतेहपुर में लेखपाल ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश के अन्य जगहों से भी ऐसी दुखद खबरें हैं। एसआईआर को लेकर समाज में अफरा तफरी मची हुई है।

लोगों में डर है कि अगर फार्म न भरा गया तो कहीं उनकी नागरिकता न समाप्त कर दी जाए। जैसा कि बिहार के वोटर गणना में 70 लाख मतदाता बाहर कर दिए गए, जो लोगों की स्मृति में है। उत्तर प्रदेश राज्य में बड़ी संख्या में लोग साक्षर नहीं हैं ।फार्म अपने आप भर भी नहीं सकते हैं , ना ही उनके पास तत्काल रखी हुई हाल की फोटो है। वर्तमान में इलेक्शन कमीशन ने इन सब फैक्टर को संज्ञान में नहीं लिया।

भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि गहन पुनरीक्षण करवाना है तो कम से कम एक साल का समय होना चाहिए। ताकि प्रत्येक मतदाता को यह समझ में आ जाए कि उसको क्या करना है और फॉर्म को कैसे भरना है ।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्शन कमिशन की पक्षधरता सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हित साधने के लिए ही दिखाई देती है। इलेक्शन कमिशन बिल्कुल भी निष्पक्ष नहीं दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के इस निर्णय के विरुद्ध अनेकों पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

आर के शर्मा यह भी जिक्र किया कि पिछले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के हवाले से एक अखबार ने खबर लिखा है कि 24 नवंबर तक कुल 4 करोड़ 29 लाख गणना फॉर्म जमा हुए हैं जबकि 4 दिसंबर तक 11 करोड़ फार्म जमा होने का लक्ष्य है । इस आंकड़े पर ताज़्जुब होता है। जब 20 दिन में 4.29 करोड़ फार्म ही जमा हुए हैं तो ऐसे में 4 दिसंबर तक 11 करोड़ फार्म जमा होने का लक्ष्य जरा टेढ़ी खीर लगता है।

भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने इलेक्शन कमिशन से मांग की है कि इन हालात के मद्देनजर इस एक्सरसाइज को तत्काल रोक दिया जाए , लोगों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए और उत्तर प्रदेश में सन् 2026 में होने वाले पंचायती चुनाव सन् 2024 की वोटर लिस्ट के अनुसार ही करवाए जाएं और एसआईआर के लिए पूरा एक साल का समय दिया जाए ताकि कोई भी वोटर छूटने न पाए और सबके मन से यह भी डर दूर हो कि वोटर न बनने से उनकी नागरिकता चली जाएगी।

Previous Post

महुली. लैम्पस पर धान क्रय केंद्र न खुलने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही

Next Post

करमा. बूथ संख्या 266 का एस0 आई0 आर0 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण

Next Post

करमा. बूथ संख्या 266 का एस0 आई0 आर0 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio