@जे0के0/सोनभद्र……..

SONBHADRA । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उरमौर पर SIR को लेकर हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता कन्हैया पांडेय ने बोला कि SIR को लेकर आज पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर इस वार्ता की जा रही है उसी परिपेक्ष में BLO के तहत हो रहे कार्यों में BLO को तमाम कठिनाइया आ रही है जहां एक ओर समाचार पत्रों के माध्यम से सुनने को मिला कि करीब 19 BLO की मृत्यु हो चुकी है ।
शायद निर्धारित तिथि का/ कार्य का दबाव व झेल नहीं पाए, इसको लेकर निर्धारित तिथि बढ़ाई जाए और अगर कोई BLO जानकर नहीं है तो उसे ट्रेनिंग कराकर सही तरीके से समझाया जाए ,मतदाताओ का नाम छूट न पाए और सभी को उनके अधिकार मिले ।
प्रेस वार्ता में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म में जहां एक ओर निर्धारित तिथि काफी करीब आने को है वही अगर सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति देखा जाए तो तमाम ऐसे स्थान है जहां अभी नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा पनारी ,सूअर सोत, मूर्तियां, बभनी जनपद सोनभद्र में तमाम गांव पहाड़ों पर हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है दो-दो विधानसभाएं खुद सुरक्षित हैं पढ़े लिखो की संख्या बहुत अच्छी नहीं है जागरूकता की भी कमी है जहां एक तरफ BLO परेशान है ।
वहीं दूसरी और मतदाता भी अपने नाम को लेकर के उसका नाम कटने ना पाए वह भी परेशान है इसलिए इसकी निर्धारित तिथि बढ़ानी चाहिए हम जिलाधिकारी महोदय से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इसकी निर्धारित तिथि बढ़ाई जाए ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे ।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में पूर्व-शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन खान ,राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा उपस्थित रहे ।