@जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को फ़टरिया नाला में डूबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पत्नी उर्मिला देवी ने बताई की रात को खाना खाने के बाद बगल के घर मे सोने चले गए। उसके बाद किसी को कोई भनक तक नही लगी। दो दिनों से मेरे पति देवनारायण सिंह गोंड़ 55 पुत्र विश्वनाथ सिंह गोंड़ खेत को जोतने के लिए ट्रैक्टर की तलाश कर रहे थे। रात में लाठी व टार्च लेकर ट्रैक्टर चालक के घर जा रहे थे।
उसी समय खेतों से निकलकर फ़टरिया नाला पार करते समय नाले में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद एसआई श्यामजी यादव घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक के चार लड़के हैं जिसमें तीन लड़के दिल्ली बाहर कमाने गए हुए हैं। जबकि छोटा लड़का घर पर ही है।