@जे0के0/सोनभद्र…..

SONBHADRA। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कनहर नदी पुल से लगभग 200 मीटर पहले काम पर जा रहा एक व्यक्ति को पिकप ने जोरदार टक्ककर मार कर मौके से फरार हो गया। शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजें विश्वनाथ यादव(44)पिता रामचन्द्र यादव निवासी धुमा काम करने के लिए जा रहा था।
जैसे ही कनहर पुल से आगे बढ़ा विपरीत दिशा से सब्जी लोड कर आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पास के चाय दुकानदार ने तेज आवाज सुन मौके पर गया तो देखा की एक आदमी का एक्सिडेंट हुआ है जिसकी मृत्यु हो गई है, उसके पास फोन नहीं होने के कारण वह कोतवाली पहुंच कर सुचना दिया।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने सव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया व मोटरसाइकिल को कोतवाली ले गया
मृतक के भाई शोभनाथ यादव ने बताया कि मेरा भाई अपने घर से लगभग 5 बजें के करीब ड्यूटी के वास्ते रेनुकूट हिन्डाल्को के लिए निकला था पुलिस द्वारा लगभग 7 बजें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में विश्वनाथ यादव का मृत्यु हो गई हैं, इस बात को सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई।
कोतवाली पुलिस ने पिकप किसी ने सुचना दिया की एक पीकप एक्सिडेंट कर पोलवा गांव के सुनसान जगह पर छुपा है मौके पर पहुंचे पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली थाने में खड़ा किया गया हैं अग्रिम कार्यवाही में पुलिस लगी हैं।