बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

क्षेत्रीय दौरे पर आए सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने बीजपुर थाने का निरीक्षण किया ।उन्होंने इस दौरान थाने के अखिलेखीय रिकॉर्ड का गहनता से जांच पड़ताल किया तत्पश्चात अभिलेखों को पूर्णतया दुरुस्त करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक एन के सिंह को दिया।दर्ज प्राथमिकी की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक श्रावण यादव ,दुनिया सिंह और अन्य उपनिरीक्षकों के अभिलेख का जांच पड़ताल कर अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया कहा विवेचनाओं को जल्द पूरा किया जाय।
इसके अलावा उन्होंने थाने का भ्रमण कर कार्यालय, मेष, बैरक, बागवानी ,साफ, सफाई का निरीक्षण कर संतोष जाहिर की।उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को फरियादियों के समस्या समाधान करने के लिए निर्देशित किया।