सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत जिला जेल मुख्य मार्ग गढ्ढों में तब्दील हो जाने से आम जनमानस को आवागमन लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जब कि इस सड़क मरम्मत हेतु सार्वजनिक विभाग व्दारा वर्षात के पूर्व ही टेण्डर हो चुका है इसके बावजूद भी वर्षात बीत जाने के भी अभी तक ठिकेदार व्दारा कार्य शुरु नहीं किया गया है।जिससे गुरमा नगर वासियों समेत आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है।

उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय लोगों ने सम्बधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब सड़क बनवाने की माग किया है।