डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी..…

अल्ट्राटेक सीमेंट लि. सीमेंट वर्कस के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन व मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में डाला समेत आसपास के क्षेत्र के कुल 14 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन आरके गुप्ता आई केयर हॉस्पिटल ओबरा में कराया गया ।
डाला,भलुआ टोला में प्रथम चरण की स्क्रीनिंग कैंप लगाकर जरूरतमंदों का नेत्र जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के नेत्र चिकित्सक राम निरंजन के द्वारा किया गया । मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, चोपन डॉ सुभाष के द्वारा इस कार्य हेतु सहयोग प्रदान किया गया ।
सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारे स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद हेतु निशुल्क आपरेशन करने का कार्य किया जाता है इसी क्रम में 14 लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन कराया गया है। संचालन सी एस आरअधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया।
