बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय सिरसोती में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को उत्साह पूर्वक मनाई गई। नन्हे मुन्ने बच्चों से प्रेम करने वाले नेहरू जी अपनी जन्म जयंती बाल दिवस के रूप चुना जो 14नवंबर को हर्षौल्लास पूर्वक मनाया जाता हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जरहा सह अतिथि रमाकांती जायसवाल संग पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के दुकाने लगाई गई थी मेले में बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि ने खुश्बू और आंचल ग्रुप के स्टॉल को प्रथम स्थान देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।विद्यालय में एस एम सी बैठक इको क्लब गतिविधि तथा बच्चों से शपथ ग्रहण कराया गया।

इसी तरह का कार्यक्रम जरहा न्याय पंचायत के बीजपुर, डोडहर, जरहा, इंजनी, राजमीलान, महुली, पिंडारी, झीलों के परिषदीय विद्यालयों में धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कौशल्या मैडम, रेनू चौबे, आशा, अमीना, सीमा राय, रेखा उपस्थित रही, कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया।