डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी….

चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में गुरूवार की शाम साढ़े छः बजे डाला के तरफ से जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दिया घटना में साइकिल सवार राहुल गोंड उम्र 15 वर्ष पुत्र विजय निवासी बसुधा कोटा की मौत हो गई वंही बाइक सवार सोनू दो युवक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने अपने वाहन से तीनों को चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।
बताया गया कि मृतक राहुल अपने मामा सरजू पुत्र स्व अगरशाह परासपानी के यहां रहकर 11 में पढ़ाई करता था और घर से पाही पर जाने के लिए साइकिल से जा रहा रहा था कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर उक्त घटना में उसकी मौत हो गई।
मोटरसाइकिल सवार सुरेन्दर उर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष पुत्र अशोक निवासी परासपानी व जोगेन्दर उम्र 20 वर्ष पुत्र अमरजीत निवासी परासपानी दोनों घायल हो गए सूचना मिलते ही सभी को उपचार हेतु चोपन सीएचसी ले जाया गया जंहा डाक्टरों ने देखते ही राहुल को मृत घोषित कर दिया।घायल बाइक सवारों का उपचार जारी है ।
