• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. व्यापारी से 1.20 लाख रुपए की साइबर ठगी, फर्जी सीआईएसएफ जवान बनकर ठगों ने रची साजिश

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
453
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..

__पिपरी पुलिस जांच में जुटी, व्यापारी ने 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

नगर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें बिसलेरी पानी का थोक व्यवसाय करने वाले व्यापारी से फर्जी सीआईएसएफ जवान बनकर ठगों ने 1 लाख 20 हजार रुपए हड़प लिए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल पिपरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रेणुकूट निवासी राजकुमार केसरी, जो बिसलेरी पानी का थोक व्यापार करते हैं, को दो दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ कैंप पिपरी का जवान बताया और कहा कि उसे 100 पेटी पानी की आवश्यकता है।

उसने राजकुमार से कहा कि पानी रेणुकूट रेलवे स्टेशन के पास भेज दें। अगले दिन सुबह उसने दोबारा फोन कर पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए खाता नंबर मांगा। व्यापारी ने अपना खाता नंबर साझा कर दिया और पानी का मूल्य 22 हजार रुपए बताया। कुछ देर बाद राजकुमार के मोबाइल पर 82 हजार रुपए आने का मैसेज आया।

इसके तुरंत बाद ठग ने फोन कर कहा कि गलती से 82 हजार भेज दिए गए हैं, इसलिए 60 हजार रुपए वापस कर दें। व्यापारी ने बिना खाता चेक किए ही ठग के बताए खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने फिर एक अन्य खाते का नंबर भेजा और दोबारा झांसे में लेकर 40 हजार रुपए और हड़प लिए। थोड़ी देर बाद जब व्यापारी ने बैंक जाकर खाता चेक किया, तो उसे पता चला कि उसके खाते में कोई पैसा आया ही नहीं था।

घटना का एहसास होते ही व्यापारी ने तुरंत पिपरी थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उसे राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। राजकुमार ने हेल्पलाइन पर शिकायत कर लिखित आवेदन थाना पिपरी में भी दिया, और अपने खोए हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ठगों के खातों और मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है कि किसी भी ऑनलाइन पेमेंट मैसेज की सत्यता जांचे बिना पैसे ट्रांसफर न करें।

Previous Post

बीजपुर. बावली में डूबने से युवती की मौत, घर में मचा कोहराम

Next Post

डाला. बाइक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत

Next Post

डाला. बाइक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान
  • खलियारी. Breaking; पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप, जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
  • बभनी. घघरी–बभनी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, 45 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • Cristiano Ronaldo VS Lionel Messi: 24 घंटे भी नहीं टिका लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर दिया ध्वस्त, बने बादशाह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.