@जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । 10वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन कार्य संपन्न हुआ ।कार्यक्रम समापन के मुबीख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद रामशकाल रहे ।
अतिथि द्वारा क्रीड़ा में आल ओवर में प्रथम स्थान पर मेजबान जनपद सोनभद्र रहा द्वितीय स्थान पर मिर्जापुर रहा तथा तृतीय स्थान पर जनपद भदोही रहा सभी प्रतिभागी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी मेडल प्रमाण पत्र दिया गया।
उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों व बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय जी द्वारा तीनों जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यायाम टीम शिक्षको एवं प्रतिभागी छात्रों एवं शिक्षकों का आभार प्रगट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना कि गई।
इस अवसर पर मंच का संचालन अमित कुमार पाण्डेय व आनंद त्रिपाठी द्वारा किया गया। अतिथि द्वारा बच्चो को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों के उज्जवल भविष्य कि कामना कि गई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग में करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।अभिलेख का कार्य आशीष निरंजन व उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया।
तीनों जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी लोगो केअपने अपने जनपद के बच्चों को समय से सकुशल घर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया तथा सोनभद्र के विजेता टीम को प्रदेश में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाए प्रेषित किया गया इस अवसर पर मिर्जापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा,भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
तीनों जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, देव मणि पाण्डेय राकेश पाण्डेय, अरविन्द पटेल, महेन्द्र मौर्य, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, विश्वजीत सिंह,लोकेश मिश्रा एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ देवेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।