• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. खनिज विभाग व थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालू लदा ट्रैक्टर किया गया सीज़

JK Gupta by JK Gupta
November 8, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गौ-तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन से गोपनीय सूचना प्राप्त करने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 07.11.2025 को रात्रि लगभग 02.00 बजे, ग्राम सेमिया टोला, छितिकपुरवा के नदी क्षेत्र में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर खनिज विभाग सोनभद्र एवं थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस बल को देखकर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन चालक भागने लगे।

टीम द्वारा पीछा करने पर एक स्वराज ट्रैक्टर 735 FE (नीला-सफेद रंग), इंजन नं. 39-1311/00K10096, चेसिस नं. 00CM034007711 मय ट्रॉली (ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर बालू लदा हुआ) को पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जबकि अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

बरामद वाहन को पुलिस बल की सहायता से थाना परिसर लाकर सीज़ कर दिया गया है। इस संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 127/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) भा.दं.सं. (बीएनएस) एवं धारा 3/58/72/30 प्र0उ0प0 खनिज अधिनियम (परिहार नियमावली 2021) तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नाम-पता अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम रहे :–।योगेश शुक्ला खनिज विभाग, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह – थाना जुगैल, मय पुलिस टीम रही।

सोनभद्र पुलिस की अपील :-
जनपद में अपराध, गौ-तस्करी, अवैध खनन एवं खनिज तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना देने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर – 9696132419 जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए फ्रॉड कॉल ने उड़ा दिए 1.88 लाख, तब पुलिस बनी सारथी

Next Post

Ravinder Singh wins gold: इलावेनिल ने कांस्य और रविंदर ने स्वर्ण पदक जीता

Next Post
Ravinder Singh wins gold: इलावेनिल ने कांस्य और रविंदर ने स्वर्ण पदक जीता

Ravinder Singh wins gold: इलावेनिल ने कांस्य और रविंदर ने स्वर्ण पदक जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.