• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए फ्रॉड कॉल ने उड़ा दिए 1.88 लाख, तब पुलिस बनी सारथी

JK Gupta by JK Gupta
November 8, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
61
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


“जैसे ही आपको लगता है कि पैसा एकाउंट से चला गया है, फ्रॉड हो गया है तो तुरंत आप 1930 पर अपनी जानकारी नोट कराए”– अभिषेक वर्मा,ips

__समय रहते पुलिस से जानकारी साझा करें, पुलिस आपकी बनेगी सारथी

__धोखाधड़ी का शिकार हुए धीरज जायसवाल के 1,88,127 रूपये को सफलतापूर्वक कराया वापस

SONBHADRA । चोपन थाना की साइबर टीम ने धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति के ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

चोपन निवासी धीरज जायसवाल पुत्र नागेन्द्र जायसवाल के साथ यह धोखाधड़ी हुई थी। अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर लाइसेंस बनवाने के नाम पर ₹5 का भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही धीरज जायसवाल के बैंक खाते से ₹1,89,500/- (एक लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये) निकाल लिए गए।

घटना की सूचना मिलने पर थाना चोपन की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने आवेदक से आवश्यक जानकारी और ट्रांजैक्शन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए और साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्परता से जांच की।

टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर धोखाधड़ी की गई धनराशि को मेहसाणा (गुजरात), मोतिहारी (बिहार), दिल्ली, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) और इंदौर (मध्यप्रदेश) स्थित विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराया। इसके बाद, NCRP पोर्टल से साक्ष्य संकलित किए गए और संबंधित बैंक शाखाओं को ईमेल के माध्यम से पत्राचार कर धनवापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

परिणामस्वरूप, धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि में से ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) आज दिनांक 08.11.2025 को धीरज जायसवाल के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार उपस्थित रहे। इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, कुमुद शेखर सिंह और साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन के कांस्टेबल सुनील रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वही पूरा पैसा वापस पाने के बाद आवेदक धीरज जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक और साइबर टीम की प्रशंसा की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हाल फिलहाल में साइबर क्राइम की घटना बढ़ी है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय जागरूकता है। हाल ही में एक मामला चोपन थाना में आया था वादी धीरज जायसवाल ने बताया कि आरटीओ डिपार्टमेंट का बनकर उनसे फ्रॉड किया गया है। ₹5 का मोबाइल में लिंक भेज करके लगभग 189000 बैक खाते से गायब कर दिया गया था।

जैसे यह घटना की जानकारी धीरज जायसवाल की हुई तो उन्होंने चोपन थाना में आकर साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते कार्रवाई करते हुए 1930 पर एनसीआर पोर्टल के माध्यम से इनका जो पैसा था उसको ब्लॉक कराया। चार किस्तों में लगभग पूरा 100% पैसा वादी को दिला दिया गया है। एसपी ने कहा 1930 या एनसीआर पोर्टल पर अगर आप साइबर अपराध होने पर 24 घंटे के अंदर शिकायत कर देते है तो पूरा पैसा वापस हो सकता है।

>>पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि जैसे ही आपको लगता है कि पैसा अकाउंट से चला गया है, फ्रॉड हो गया है तो तुरंत ही आप 1930 पर अपनी जानकारी नोट कराये एवं निकटतम थाने के साइबर सेल में आप संपर्क करें। 20-21 सितंबर को धीरज जायसवाल के साथ फ्रॉड हुआ था साइबर सेल ने बैंक से संपर्क करके पैसे को होल्ड कराया और कार्रवाई करते हुए चार किस्तों में इनका पूरा पैसा वापस कराया।

Previous Post

D Gukesh knocked out of FIDE World Cup: शतरंज विश्व कप: वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से बाहर, फ्रेडरिक ने हराया

Next Post

चोपन. खनिज विभाग व थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालू लदा ट्रैक्टर किया गया सीज़

Next Post

चोपन. खनिज विभाग व थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालू लदा ट्रैक्टर किया गया सीज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio