डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में खाना बनाते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से चूल्हे में गिरकर झुलसी महिला की मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की सुबह लगभग छः बजे बारी गांव कोलान बस्ती में 45 वर्षीय सविता पत्नी कृष्णा प्रसाद अपने घर में लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बना रही थी उसी दौरान अचानक मिर्गी आने से वह बेहोश हो गई और उसके दोनों पैर चूल्हे में चले जाने से पूरी तरह झुलस गए ।
यह दृश्य जब घरवालों ने देखा तो वह आवाक रह गए आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के बाद एंबुलेंस से उपचार हेतु चोपन सीएचसी ले गए जंहा डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल अमीत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और हर संभव सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली मदद का आश्वासन दिया।