अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह….

थाना क्षेत्र के सिंगरौली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के बंजारा होटल औडी समीप गुरुवार की शाम 10:0 बजे के दरम्यान ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।और वाहन छोड़कर चालक भाग गया।
जानकारी अनुसार मोरवा सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी श्याम कुमार झा पुत्र वीरेंद्र कुमार झा 27 वर्ष अनपरा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट में कार्य कर अपने घर जा रहा था कि बंजारा होटल ऑडी के पास छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर सिंगरौली की ओर जा रही ट्रेलर संख्या CG15 ED 8701 ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे श्याम कुमार झा ट्रेलर के पीछे पहिए में फंस गया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया।और परिजनों को सूचित कर दिया और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही हैं।चालक की तलाश की जा रही हैं