• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. साइबर टीम ने पीड़ित का 50 हजार रुपया कराया वापस

JK Gupta by JK Gupta
November 1, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..


स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को उनकी धोखाधड़ी से गई राशि वापस मिल गई है। चोपन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹50,331.25 की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई। पहला मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम भटिहटा निवासी विजय बहादुर पुत्र मंगल का है। उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 16 अक्टूबर 2025 को ₹33,000 की धोखाधड़ी हुई थी।

इसी प्रकार, चोपन थाना क्षेत्र के शलिल चौरसिया के खाते से 17 सितंबर 2025 को ₹1,408 और श्याम बिहारी के खाते से 23 सितंबर 2025 को ₹25,000 अज्ञात खातों में स्थानांतरित हो गए थे। इन सभी प्रकरणों की जानकारी मिलने पर चोपन साइबर टीम ने पीड़ितों से पूछताछ की और आवश्यक लेनदेन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए। इसके बाद, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का गहन अवलोकन किया। टीम ने विजय बहादुर के ₹23,923.25, शलिल चौरसिया के ₹1,408 और श्याम बिहारी के ₹25,000 को संबंधित खातों में होल्ड कराया। NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर, संबंधित बैंक शाखाओं को ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया।

इस तत्परता के परिणामस्वरूप, तीनों पीड़ितों की कुल ₹50,331.25 की ठगी गई धनराशि उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस आ गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने चोपन साइबर टीम की सराहना की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे। साइबर जागरुकता हेतु अपील – कस्टमर केयर के नंबर कभी भी गूगल से सर्च न करें, केवल आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त करें।

मोबाईल डिवाईस का GPS/Bluetooth/NFC/hotspot/WiFi आवश्यकता होने पर ही ऑन रखे। पब्लिक WiFi में ऑनलाईन शापिंग या बैकिंग ट्रांजैक्शन न करें।


नोट-: साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

Previous Post

चोपन. लंबित मांग और प्रोत्साहन राशि समेत अन्य मुद्दों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

Next Post

PKL का खिताब जीतने पर दबंग दिल्ली को मिले 3 करोड़…फाइनल हारने वाली टीम पर भी पैसों की हुई बारिश, इतनी थी टूर्नामेंट की प्राइज मनी

Next Post
PKL का खिताब जीतने पर दबंग दिल्ली को मिले 3 करोड़…फाइनल हारने वाली टीम पर भी पैसों की हुई बारिश, इतनी थी टूर्नामेंट की प्राइज मनी

PKL का खिताब जीतने पर दबंग दिल्ली को मिले 3 करोड़...फाइनल हारने वाली टीम पर भी पैसों की हुई बारिश, इतनी थी टूर्नामेंट की प्राइज मनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio