सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन देवरिया टोला शनिवार की रात मनीषा 30 वर्ष पत्नी अमरेश उल्टी दस्त शुरु हो गया था जिसकी हालत बिगड़ते देख भोर में एम्बुलेंस व्दारा सीएचसी चोपन दिखाने पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
उक्त सम्बंध में महिला के चचीया ससुर रामबृक्ष ने बताया कि यहा पर कोई भी आशा कभी-कभार आती है। लेकिन ए एनम कभी भी नही आती है। लोकल के नाते एनम को कोई नही बोलता है। वही कुछ दिन पूर्व पड़ोस काशी समेत उनके घर के भी तीन सदस्य उल्टी दस्त से पिड़ित थे जो प्राईवेट चिकित्सक को दिखाया गया है।
इसके पश्चात शनिवार की मनीषा को भी उल्टी दस्त के पिड़ित होने से मौत होने के कारण पास पड़ोस परिजनों के घर में कोहराम मच गया।
इस सम्बंध में रात्रि कालिन सीएचसी चोपन डाक्टर शिव कुमार से सेल फोन से जानकारी चाही तो सेल फोन बंद बता रहा था।