• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सरदार पटेल जयंती पर खंड शिक्षा अधिकारी ने किया पौध रोपण

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


__खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को किया पुरस्कृत

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नेमना कंपोजिट विद्यालय में वृहद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार, बन दारोगा श्यामलाल, राहुल कुमार दुबे द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बाल संसद, इको क्लब और मीना मंच की छात्राओं को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल बैग दे कर पुरस्कृत किया गया।
सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी के बाद वन विभाग जरहा के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए पौधों का मुख्य अतिथि सुनील कुमार और विशिष्ट अतिथियो द्वारा पौधारोपण किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आज लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी बच्चों की है। शुक्रवार को चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कक्षा 7 और 8 की लड़कियों के बीच मैच कराया गया।

उक्त अवसर पर सहायक अध्यापक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, पूर्व ग्राम प्रधान रामजी, ग्राम पंचायत सदस्य लोलर पनिका, मेवाराम, वनकर्मी देव कुमार, नरेंद्र कुमार, त्रिभुवन वर्मा, अर्जुन उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन बाल संसद की प्रधानमंत्री रंजना द्वारा किया गया।

Previous Post

Ludhiana Kabaddi Player Murder: दोस्‍तों संग निकले थे सैर पर, लौटी लाश – कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की बेरहमी से हत्या

Next Post

सोनभद्र. हाईडिल फील्ड में चल रही प्रदर्शनी को जबरन बंद कराना सत्ता के नशे में चूर है विधायक- अविनाश कुशवाहा

Next Post

सोनभद्र. हाईडिल फील्ड में चल रही प्रदर्शनी को जबरन बंद कराना सत्ता के नशे में चूर है विधायक- अविनाश कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.