सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….
__पुलिस प्रशासन समेत विभागीय अधिकारियों ने सभी अतिक्रमणकारियों को किया अगाह

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी मीना बाजार जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित दोनो पटरियों पर अतिक्रमणकारियों को हटाने को लेकर शुक्रवार पुलिस प्रकाशन और पीडब्ल्यूडी विभाग चकबंदी विभाग अन्य अधिकारियों समेत सभी अतिक्रमणकारियों को सुचना के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया की सड़क के मध्य से निर्धारित दुरी के अन्दर अपनी व्यसायी प्रतिष्ठान घर मकान झोपड़ी गोमती इत्यादि हटा ले अन्यथा सभी विभागीय अधिकारियों व्दारा हटा दिया जायेगा।

जो मौके पर ही पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में दर्जन भर गोमती छोपड़ीया लोगों ने हटाना शुरु कर दिया। उक्त अवसर पर मुख्य रुप से गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी जेई रवि मौर्या, चकबंदी विभाग लेखपाल मनोज पाण्डेय, राजीव मिश्रा, सतेंद्र यादव,गुलशन सरोज,धीरेंद्र यादव,बृजेश यादव,छोटे,शुभम गुप्ता, अवधेश गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।