• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर संतान व परिवार के सुखी जीवन की कामना की, छठ माई के भजनों ने वातावरण को बनाया भक्तिमय

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
378
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह….


छठ महापर्व में आज की सुबह व्रती महिलाओं ने उदय सूर्य को अर्ध्य देकर पुत्र के सुखी जीवन की कामना की एकलब्य छठ घाट वार्ड 2 भगतसिंह नगर 21 नंबर पुलिया के नीचे डिबुलगंज,सहित विभिन्न स्थानों पर मनाए जा रहे छठ अनपरा कालोनी, अर्जुन छठ घाट कहुवानाला,रेनुसागर, परासी,ककरी,लाल टावर शिव मंदिर ताप परियोजना परिसर बैरपाना,सहित लाखों की संख्या में महिलाओं ने एक साथ उदय सूर्य को अर्ध्य दिया।

इस अवसर पर वातावरण में गूँजते छठ माई के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।एकलव्य छठ घाट पर समारोह में आए प्रयागराज व वृंदावन की झांकिया ने एक से बढ़कर एक राधा कृष्ण काली माई की झांकिया ने श्रद्धालुओं के मन को मोहा लोक गायकों ने छठ माई की महिमा का गुणगान किया कांचही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाय,काठ के रे नइया दर्शन देखाई दिही कई भजन गाए दउरा में फल लोटे में जल शाम को प्राकृतिक नदी 21 नंबर पुल तट पर असंख्या दिप जगमगा रहे थे।

महिलाओ ने पहले गन्ने का मंडप बनाकर वेदी पर किसी छठ माई की पूजा की।पूजा में शरीफ,अनानास, सहित अन्य मौसमी फल के साथ पूजा की गई।बहुत सी महिलाएं छठ माई की भजन गा रही थी।शाम को सूर्यास्त के समय महिलाओं ने कच्चे बांस के बने सूप में ठेकुआ, नारियल गागर, नीबू, अमरख सहित अन्य बहुत सी चीजें रखकर नदी में उतारकर तांबे के लोटे और अंजुरी के जल से सूर्य को अर्ध्य दिया शाम को चार बजे के बाद बादल छाया रहा सूर्यास्त के समय बादल के कारण भक्त अस्त होते सूर्य के दर्शन भी नहीं कर पाए ।

मौके पर सीओ पिपरी अमित कुमार ने महिला शशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को बताया नवयुवक छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक-बालकेश्वर सिंह उर्फ बाके सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलडोमरी व हरदेव सिंह पूर्व ग्राम प्रधान बेलवादह,मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सिंह,संयोजक-अनिल गुप्ता राही ,अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष पंकज मद्धेशिया ,सचिव सुरेंद्र गुप्ता,
उपसचिव किशन गुप्ता,योगेश महामंत्री श्रद्धालुओं की सेवा भाव के लिए उपस्थित रहे

Previous Post

बीजपुर. भास्कर क्लब द्वारा छठ पूजा पर किया गया कंबल वितरण

Next Post

चूर्क. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था छठ पर्व का हुआ समापन

Next Post

चूर्क. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था छठ पर्व का हुआ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दहेज उत्पीड़न मामले में पति एवं सास ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस
  • कोन. शांति भंग की आशंका में सात लोगों का चालान
  • दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना हेड ने नहर का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. बभनडीहा ग्राम पंचायत में बीज वितरण समारोह आयोजित
  • म्योरपुर. महुआ बीनने के दौरान जंगल में लगी आग, पुलिस ने पाया काबू

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.