• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. व्रती महिलाओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मंगलकामना की

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


इलाके में लोक आस्था का पर्व छठ बड़े ही श्रद्धा भाव से उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मंगलवार को भक्ति एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कुछ ब्रती अपने बेदी के समीप दीपक जलाकर रात्रि भर आराधना में लगे रहे वही घाटों पर जागरण छठी मईया के मंगल गीत मन्नू तिवारी के पार्टी द्वारा गाया गया।श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की चाक चौबंद पहरा रहा।प्रभारी निरीक्षक एन के सिंह मय फोर्स छठ घाटों पर चक्रमण करते नजर आए।

जरहा के अजीर नदी के छठ घाट पर मंगलवार को उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।ब्रती महिलाओ के साथ दउरा में ,फल,फूल, मिष्ठान लेकर घर के लोग पहुंचे यहां अपने अपने बेदी पर चढ़ाकर छठी मईया की धूप,दीप जलाकर आराधना की तत्पश्चात जलाशय में उतर कर उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घंटों श्रद्धा पूर्वक आराधना की गई।

उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार समाज के सुख, संब्रिद्धि के लिए मंगल कामनाएं की। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल व समिति के पदाधिकारी द्वारा अर्घ्य देने की संपूर्ण व्यवस्थाएं ,सुविधा मुहैया कराई गई ।ज्योति टेंट हाउस द्वारा अजीरेश्वर महादेव मंदिर एवं छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया जहां सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

इसी तरह एन टी पी सी रिंहद परियोजना परिसर के सूर्य कुंड,शिव मंदिर, बीजपुर बाजार,दूधईया मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों में छठ घाटों पर अर्घ्य देकर छठी मईया की आराधना बड़े श्रद्धा भाव से किया गया।चारों ओर पूजा पाठ घंटा घड़ियाल देवी मईया के गीतों की गूंज से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। ब्रती महिलाओ ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर लोगों में प्रसाद वितरण की तत्पश्चात पारण कर चार दिवसीय छठी मईया के अनुष्ठान का समापन किया।

Previous Post

FIDE World Cup D Gukesh: गोवा में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर तक फिडे विश्व कप, गुकेश करेंगे कप्तानी, पुरस्कार राशि 20 लाख अमेरिकी डॉलर

Next Post

बीजपुर. भास्कर क्लब द्वारा छठ पूजा पर किया गया कंबल वितरण

Next Post

बीजपुर. भास्कर क्लब द्वारा छठ पूजा पर किया गया कंबल वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.