सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..
__स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया

चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र गुरमा जिला कारागार मुख्य सम्पर्क मार्ग स्थित निर्मल यादव घर के समीप सोमवार शाम साढ़े चार बजे के लगभग सड़क पार कर रही भेड़ की टक्कर लगने से मोटर साईकिल सवार जेपी एसोसिएट जय ज्योति इण्टर कालेज गुरमा के अध्यापक श्याम राज 45 वर्ष पुत्र पुनवासी भेंड़ की टक्कर लगने से गम्भीर रुप से घायल हो गये।
सड़क दुर्घटना में घायल अध्यापक को स्थानीय व स्टाप के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।जिसमें गर्दन के नीचे कंधे की हड्डी टूटने से गम्भीर रुप से घायल बताए गए।