• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आपसी विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पार्टी के दौरान किया हमला, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र….


SONBHADRA । सोनभद्र में पार्टी मनाने के दौरान हुए विवाद में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला प्रकाश आया है, बताया जा रहा है कि तीन दोस्त आपस में पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया, गलीमत रहा कि पूरी तरह से नहीं कट पाया, परिजनो ने देर रात घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चूर्क निवासी 29 वर्षीय पीड़ित युवक ऑटो चलाता है। रविवार रात वह चुर्क गांव से पहले बने पुलिया के पास कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर हमला किया गया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चुर्क निवासी पप्पू पुत्र कमला को चोटें आई थीं। अस्पताल में उनसे पूछताछ की गई। शुरुआत में नशे की हालत में होने के कारण पप्पू कुछ बता नहीं पाए। सोमवार सुबह पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजेश और भवानी नामक दोस्तों के साथ नशा किया था और नशे में ही उनका आपस में विवाद हो गया, जिसमें उन्हें प्राइवेट पार्ट में चोटें आईं है। पुलिस ने पप्पू की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजेश और भवानी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों का पता चल सके, मौके पर स्थिति सामान्य है।

Previous Post

बीजपुर. हर घर नल योजना कार्यदाई संस्था के लापरवाही की भेंट चढ़ रही

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचाई जान

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.