विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..

थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत से होकर बहने वाली मलिया नदी दुद्धी ब्लॉक का इकलौता छठ घाट हैं जो महुली, पोलवा, पतहरिया, फुलवार, जोरूखाड़, आदि गांवों से लोगों का छठ घाट हैं, लोगों का कहना है कि यहां पर एक गांवों का घाट नही हैं।
सूर्य मंदिर निर्माण के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने विधिवत पूजा कर ग्रामीणों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महुली एवं फुलवार ग्राम पंचायत के बीच से होकर बहने वाली मलिया नदी में छठ घाट पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु छठ करने आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सूर्य मंदिर निर्माण हो जाने से छठ घाट की छटा और निखरेगी। इस मौके पर फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव, अभय कुमार अनुप कुमार गुप्ता चंद्र प्रकाश कुशवाहा, सुरज देव यादव नन्द लाल गुप्ता अवधेश गुप्ता अमरेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, सोनू कनौजिया सहित सभी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।