घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में दो जगहों पर कोबरा सांप दिखाई देने से सनसनी फैल गई।घोरावल नगर के वार्ड नंबर दो में शुक्रवार को देर शाम दिनेश कुमार के घर के आंगन में विशालकाय कोबरा सर्प दिखाई दिया। वहीं दूसरी घटना में धोवां गांव में शुक्रवार को देर शाम करीब पांच बजे सालिक राम मौर्य के घर में रखे उपली के निचे विशालकाय कोबरा सर्प दिखाई दिया। सर्प देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी परिजन भयभीत हो गए।
घर में कोबरा सर्प दिखाई देने की सूचना परिजनों ने वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार को दी। उनके निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, वनकर्मी ओम प्रकाश विश्वकर्मा व राकेश की टीम मौके पर पहुंच कर मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर कोबरा सर्प को पकड़ कर बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया गया।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को दो स्थानों पर भेजकर कोबरा सर्प का रेस्क्यू कराया गया। दोनों 4 से 5 फीट लंबे थे, जिसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।