@जे0के0/सोनभद्र……..

SONBHADRA । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आज सोनभद्र दौरे पर रहे, यहां आदिवासी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस दौरान मीडिया से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ राजनीतिक बयान दिए, कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी और पीके (प्रशांत कुमार) को सौदागर कहा।
जनपद सोनभद्र की नगवा ब्लाक अंतर्गत चिलचलिया गांव में आदिवासी समाज द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए है। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब श्री पाल ने कहा कि बिहार चुनाव में जीत के सवाल पर कहा कि बिहार चुनाव में इंडिया महागठबंधन की जीत होगी, मां गठबंधन की नेताओं ने बिहार में जनता को जागरूक करने का काम किया है, आपसी बेईमानी और लूट की जो कहानी शुरू की गई थी उसका पर्दाफाश हो गया है, अब बिहार के लोग बेइमानों को राज तिलक नहीं लगाएगी। बिहार चुनाव में प्रशांत कुमार पीके को लेकर कहा कि वह सौदागर हैं।

मीडिया से रूबरू होकर कहा कि योगी जी ने अखिलेश यादव को कहा कि शक्ति विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं, के सवाल पर कहा कि भाजपा नेता वरसात लाना चाहते हैं, भारत का संविधान लोकतांत्रिकव व्यवस्था देता है जिसमें राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता। कुलीन तांत्रिक राजतांत्रिक व्यवस्था चाहते हैं।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, लाल बहादुर पाल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।