ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

स्थानीय शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा निकेतन ओबरा की मातृ संस्था ओबरा शिक्षा समिति के उप सचिव संजीव मालवीय के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान किए जाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
मौके पर कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने बताया कि स्वर्गीय श्री मालवीय की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शोक सभा में कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी सी बी राय, उमाशंकर सिंह, आलोक भाटिया, कुशय अग्रहरि, अनिल सिंह, सुशील कुशवाहा, प्रधानाचार्य अवध नारायण त्रिपाठी, विद्यालय की शिक्षिका ललिता देवी, आदित्य वर्मा, लव कुश अग्रहरि, आंचल त्रिपाठी, कंचन शर्मा, पिंकी कुमारी, रामानंद चौबे,मिथिलेश अग्रहरि, रमेश पाठक, सुनील सिंह आदि लोग शामिल रहे।