• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अध्यक्ष ने निरीक्षण कर साफ सफाई का लिया जायजा

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…..


SONBHADRA । नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के वार्ड नंबर 05 में स्थित लेबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण में तथा विवाह मंडप के पास एवं चुर्क रेलवे पुल के उस पार तीनों चुर्क नगर पंचायत स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया यह निरीक्षण चेयरमैन मीरा यादव एवं उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई,बरसात से भरे पानियों को निकलवाया गया वेदी की रंगाई-पुताई, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई।

चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी की जाएँ। चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूरे घाट की समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया चेयरमैन मीरा यादव ने बताया कि छठ लोक आस्था का महान पर्व है, जो सूर्य उपासना के माध्यम से समाज में एकता, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश देता है।

इस अवसर पर सभासद सूरत चंद्रवंशी,सभासद हिमांशु खत्री,सभासद अशफाक कुरैशी,निर्मल कुमार, नगर पंचायत कर्मचारी शीतला प्रसाद, नगर पंचायत सुपरवाइजर सहाबू, संदीप कुमार एवं सफाई कर्मचारी आदि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का एसएचओ ने किया भ्रमण

Next Post

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया

Next Post
कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक...किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.