बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनटीपीसी परिसर स्थित सूर्य कुण्ड, रिहेंदेश्वर मन्दिर, अजीर नदी, दूदहिया माता मंदिर, बीजपुर सब्ज़ी मंडी सहित विभिन्न घाटों का गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेकर संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गहरे पानी के पहले बेरिकेटिंग व रस्सी बंधी होना साइन बोर्ड लगाना आवश्यक है। अगामी शनिवार से नहाए खाए से वर्ती महिलाए छठ महापर्व का शुरुवात करेंगे।

जो सूर्योपासना का कठिन तपस्या वाला व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अजीरेश्वर धर्मार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल के द्वारा बुधवार को अंजीर नदी के घाट का साफ सफाई विधवत कराई गई।हर वर्ष अंजीर नदी के जलाशय के किनारे सूर्योपासना का पर्व छठ बड़े धूम धाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा जिसकी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा।क्षेत्र के भारी संख्या में अर्घ्य देने के लिए घाट पर भक्तजन पहुंचेंगे घाट की साफ सफाई कराए जाने के पश्चात ब्रती अपने अपने बेदी का स्थान चिन्हित कर कठिन तपस्या वाला व्रत के कार्यक्रम की शुरूआत किए । ब्रती उदयाचल,अस्ताचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देगे।