• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. रात में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…


चोपन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, थाना चोपन में दर्ज एफआईआर संख्या 0378/2025 के मुताबिक यह घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है, जब मिर्जापुर जनपद की एक महिला अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। रास्ते में उसे दो युवकों ने रोककर न केवल अभद्रता की बल्कि विरोध करने पर उसके साथियों की भी पिटाई कर दी।

पीड़िता श्रीमती शकुंती देवी पत्नी लोहा सिंह गौड़, निवासी ढोलो मुत्या, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां मकरी बारी जा रही थीं। जैसे ही वह सात नंबर गेट, बगहा बहद ग्राम, गुरमा, थाना चोपन क्षेत्र के पास पहुंचीं, वहां पर अचानक एक सड़क दुर्घटना हुई। उसी दौरान मौके पर मौजूद सलीम पुत्र अनी मोहम्मद और रीकू पुत्र समी, दोनों निवासी 7 नंबर मारकुंडी, चोपन, सोनभद्र, आ गए।

पीड़िता के अनुसार, दोनों ने रास्ता रोककर उनसे अभद्रता की। महिला के साथ जा रहे रमाशंकर नामक व्यक्ति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने न केवल उसे बल्कि महिला और मेलशिला नाम की अन्य महिला के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी।
एफआईआर दर्ज, जांच उपनिरीक्षक योगेन्द्र पांडेय को सौंपी गई
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 74, 115(2), 352 और 351 (3) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक योगेन्द्र पांडेय को सौंपी गई है। पीड़िता ने न्याय की मांग की, शकुंती देवी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में महिलाओं से इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक और डराने वाली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। थाना चोपन पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post

Cognivera International Polo Cup Trophy Launch India Argentina Faceoff

Next Post

बीजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का एसएचओ ने किया भ्रमण

Next Post

बीजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का एसएचओ ने किया भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News
  • झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News

Breaking News

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 8, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio