• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया

Admin by Admin
October 23, 2025
in खेल
0
कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 23, 2025, 21:05 IST

नोटिस के अनुसार पहलवान संजीव का जन्म प्रमाण पत्र दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) रोहिणी क्षेत्र द्वारा अगस्त 2022 में जारी किया गया था जो उनकी दर्ज जन्मतिथि 20 नवंबर 2000 के 22 साल बाद का है.

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक...किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी कियापहलवान संजीव को बख्शने के मूड में नहीं डब्ल्यूएफआई.

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान संजीव को उनके निवास और पहचान संबंधित दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया. महासंघ ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस संबंध में एक नोटिस जारी किया. डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उसे संजीव से ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनमें दिल्ली और हरियाणा में उनके जन्म स्थान और निवास के स्थान की जानकारी विरोधाभासी है.

नोटिस के अनुसार पहलवान का जन्म प्रमाण पत्र दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) रोहिणी क्षेत्र द्वारा अगस्त 2022 में जारी किया गया था जो उनकी दर्ज जन्मतिथि 20 नवंबर 2000 के 22 साल बाद का है. कुछ ही हफ्तों के अंदर राज्य सरकार द्वारा सितंबर 2022 में उन्हें हरियाणा का निवासी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जून 2023 में संजीव को पासपोर्ट जारी किया जिसमें उनका जन्म स्थान और पता दिल्ली बताया गया था जबकि हरियाणा के नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) के रिकॉर्ड में उन्हें हरियाणा के जींद का निवासी बताया गया था.

इन विसंगतियों का हवाला देते हुए डब्ल्यूएफआई ने कहा कि वह पहलवान के वास्तविक निवास की पुष्टि नहीं कर पा रहा है और उसने एमसीडी, हरियाणा सरकार और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सहित संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में कहा गया है, ‘उपरोक्त विसंगतियों को देखते हुए डब्ल्यूएफआई उक्त पहलवान के वास्तविक निवास, दिल्ली या हरियाणा का पता लगाने में असमर्थ है।.’

डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘उसका आधार कार्ड भी हरियाणा का है. हमें नहीं पता कि एमसीडी ने उसे जन्म प्रमाण पत्र कैसे जारी किया. पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आपको आधार कार्ड जमा करना होगा और यदि उसका आधार कार्ड हरियाणा में जारी किया गया है तो उसके पासपोर्ट में उसे दिल्ली का निवासी क्यों दिखाया गया है. हम इसकी जांच कर रहे हैं.’ महासंघ ने कहा कि सत्यापन लंबित रहने तक संजीव को डब्ल्यूएफआई के दायरे में आने वाली सभी कुश्ती संबंधी गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है कि निलंबन अगली सूचना तक लागू रहेगा.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2025, 21:05 IST

homesports

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया



Source link

Previous Post

सोनभद्र. छठ पर्व को लेकर अध्यक्ष ने निरीक्षण कर साफ सफाई का लिया जायजा

Next Post

विंढमगंज की बेटी ने कोरियोग्राफी में लहराया परचम

Next Post

विंढमगंज की बेटी ने कोरियोग्राफी में लहराया परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio