@जे0के0/सोनभद्र….

SONBHADRA । बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी पुलिस ने एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को नधिरा तिराहे के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय रोहित चौहान के रूप में हुई है, जो दीना चौहान का पुत्र और राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के आमडीह गांव का निवासी है।
उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 137(2), धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया था। पिता ने शिकायत की थी कि 16 अक्टूबर को रात में उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने 17 अक्टूबर को नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुछताछ के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित हुई।
पुलिस अधीक्षक के आदेश और पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को सभी वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, कांस्टेबल प्रवीण यादव और महिला कांस्टेबल निधि सिंह शामिल थे।