• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बभनी में विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……


SONBHADRA । थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है।मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिभा की शादी वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र निवासी सुमीत से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही प्रतिभा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि उसे मोरवा चौराहे पर छोड़ दिया गया था, जिसके बाद वह मोरवा बस स्टैंड के पास एक रिश्तेदार के घर चली गई।प्रतिभा के परिवार वालों ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पति सुमीत ने तलाक का मामला दायर किया, जिसमें उसे हार मिली। यह मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गया, लेकिन हर जगह सुमीत को निराशा हाथ लगी। प्रतिभा अपने पति के घर जाना चाहती थी।

अंततः, उसने सत्र न्यायालय रॉबर्ट्सगंज में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को हुई थी। आरोप है कि सुनवाई वाले दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रतिभा को डराया-धमकाया और केस वापस लेने का दबाव बनाया, जिससे वह डिप्रेशन में चली गई। शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

Previous Post

ओबरा. 21 हजार दीपों से सजा अम्बेडकर स्टेडियम, तारों जैसा वातावरण

Next Post

सोनभद्र. बभनी में नाबालिक को बहला कर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. बभनी में नाबालिक को बहला कर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.