Last Updated:
गोवा में 30 अक्टूबर से फिडे विश्व कप शुरू होगा, डी गुकेश शीर्ष वरीयता पर हैं. 206 प्रतिभागी, 20 लाख डॉलर इनाम और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के तीन स्थान दांव पर हैं.
गुकेशनई दिल्ली: गोवा में 30 अक्टूबर से शुरू हो रहे फिडे विश्व कप में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे, उनके बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंदा का स्थान है.
इस प्रतियोगिता में 20 लाख डॉलर की बड़ी पुरस्कार राशि होगी और इसमें दुनिया भर से 206 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे.
पुरस्कारों के अलावा खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थानों के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगे.
गोवा में शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स में सीधे प्रवेश मिलेगा.
इस प्रतियोगिता में अमेरिका के वेस्ले सो पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जिनके बाद क्रमश: विन्सेंट केमर, वेई यी, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, शखरियार मामेदयारोव और हंस नीमन का स्थान है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें