• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

muzaffarpur isha mishra selected for world kungfu championship makes bihar proud

Admin by Admin
October 13, 2025
in खेल
0
muzaffarpur isha mishra selected for world kungfu championship makes bihar proud
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 13, 2025, 18:29 IST

Muzaffarpur News: ईशा मिश्रा का चयन 10वीं वर्ल्ड कुंगफू चैंपियनशिप के लिए हुआ है. वे बिहार की एकमात्र प्रतिनिधि हैं. प्रतियोगिता एमिशान, चीन में 14-20 अक्टूबर को होगी.

ख़बरें फटाफट

बिहार की बेटी का चीन में दिखेगा दम, वर्ल्ड कुंगफू चैंपियनशिप में लेंगी भाग

मुजफ्फरपुरः 10वीं वर्ल्ड कुंगफू चैंपियनशिप के लिए बिहार की एक मात्र महिला खिलाड़ी ईशा मिश्रा का चयन हुआ है. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 20 अक्टूबर तक चीन के एमिशान प्रांत में आयोजित की जाएगी. भारतीय वूशु संघ (Wushu Association of India) ने इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से कुल 22 खिलाड़ियों (महिला एवं पुरुष) का चयन किया है, जिसमें ईशा मिश्रा बिहार की एकमात्र प्रतिनिधि होंगी.

ईशा मिश्रा, बिहार वूशु संघ के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जज दिनेश मिश्रा की पुत्री हैं. बचपन से ही उन्होंने अपने पिता के मार्गदर्शन में वूशु और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया है. उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है.

मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य होगा हासिल

वर्तमान में ईशा मिश्रा बिहार सरकार की मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत राजगीर में कार्यरत हैं. यह योजना राज्य सरकार द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. ईशा बताती है कि मेहनत और अनुशासन के बल पर कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है.

खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल

ईशा के चयन की खबर मिलते ही बिहार के खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है. यह चैंपियनशिप 14 से 20 अक्टूबर, 2025 को एमिशान, चीन में आयोजित होगी. यह अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ (IWUF) द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित आयोजन है. जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेंगे. भारतीय टीम में शम्भू सेठ को कोच और संदीप बेनीवाल को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण

ईशा की मां एवं बिहार वूशु संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने अपनी पुत्री की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह न केवल परिवार बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने विश्वास जताया कि ईशा चीन में भारत का परचम लहराएंगी. बिहार वूशु संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ईशा जैसी युवा खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनके प्रदर्शन से निश्चित रूप से राज्य के खेल क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

Location :

Muzaffarpur,Bihar

First Published :

October 13, 2025, 18:29 IST

homesports

बिहार की बेटी का चीन में दिखेगा दम, वर्ल्ड कुंगफू चैंपियनशिप में लेंगी भाग



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. सैकड़ों भक्तों ने मानस प्रवचन का किया रसपान

Next Post

ओबरा.  नगर पंचायत में “आपका सुझाव लाएगा बदलाव” कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

ओबरा.  नगर पंचायत में "आपका सुझाव लाएगा बदलाव" कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला
  • बीजपुर. पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति के पैसे कराए वापस, 25 हजार रुपये मूल खाते में लौटाए
  • भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News

Breaking News

चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@संजय सिंह..... राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए मंगलवार को हरसेवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, चुर्क में ‘हर घर...

Read moreDetails

सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान

by JK Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio