• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. सैकड़ों भक्तों ने मानस प्रवचन का किया रसपान

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…..


__मनुष्य को पाप और बुरे कर्मों से बचना चाहिए- कथावाचक मधुसूदन शास्त्री

स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के प्रथम दिन रविवार को कथावाचक मधुसूदन शास्त्री के मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतार का व्याख्यान बड़े भाव भरे शब्दों में किया गया। भगवान राम के जन्म का वर्णन सुन श्रोता भावविभोर हो उठे।

पांच दिवसीय मानस प्रवचन का शुभांरभ संध्या बेला में बड़े ही विधि-विधान के साथ मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी की उपस्थिति में विद्वान पंडितों द्वारा गगनभेदी मंत्रोच्चार व स्वस्तिवाचन के साथ शुरू कराया गया व्यासपीठ पर अयोध्या से पधारे कथावाचक मधुसूदन शास्त्री के पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए भक्तों की कतार लग गई मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक व अखिलेश पांडेय, संतोष त्रिपाठी, राजवंश चौबे,सनोज तिवारी, राकेश पासवान, संतोष शर्मा द्वारा माला पहनाकर कथावाचक का स्वागत किया गया।

कथावाचक श्री शास्त्री ने भगवान राम के जन्म का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि संत के वेश को धारण करने के बाद सामाजिक अनाचार जो कोई भी करेगा तो उसे रावण की तरह तिरस्कार करके जलाया जाएगा क्योंकि रावण ने संत के भेष में सीता का हरण करके पाप किया था। संत का हृदय करुणा से भरा हुआ होता है कर्मों को भोगने के लिए जन्म लेना पड़े तो उसे प्रारब्ध कहते हैं इसलिए मनुष्य को पाप और बुरे कर्मों से हमेशा बचना चाहिए।

कथा विराम के पूर्व श्री रामचरितमानस रामायण की आरती कर सभी देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा इसके बाद रामकथा में उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि मानस प्रवचन 16 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन शाम सात बजे से रात्रि दस बजे तक होगा। संचालन जगदीश तिवारी ने किया।इस दौरान पंडित ओमप्रकाश तिवारी,सजावल पाठक, दिनेश जैन, विकास जैन,देवनाथ चंद्रवंशी,संजय मिश्रा, उत्तम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

Denmark Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी की नजरें सीजन के पहले खिताब पर

Next Post

muzaffarpur isha mishra selected for world kungfu championship makes bihar proud

Next Post
muzaffarpur isha mishra selected for world kungfu championship makes bihar proud

muzaffarpur isha mishra selected for world kungfu championship makes bihar proud

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश
  • मुख्यालय. जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निजी कम्पनीयों मे नौकरी का अवसर
  • सोनभद्र. कांवरियों के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे कई विभाग
  • बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News
  • बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Breaking News

म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश

by JK Gupta
August 5, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी...... -- 9 अगस्त को गूंजेगा बदलाव का बिगुल, शिक्षा-नशामुक्ति और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प विश्व आदिवासी दिवस...

Read moreDetails

मुख्यालय. जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निजी कम्पनीयों मे नौकरी का अवसर

by JK Gupta
August 5, 2026
0

संवाददाता@विशाल टंडन..... जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio