• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान हुआ प्रारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. (गुड्डू तिवारी)…..


__कलश यात्रा में महिला पुरुष बच्चों समेत हजारों लोग हुए शामिल

मानस परिवार सेवा समिति के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर विराजमान श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 58 वां स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर साप्ताहिक अनुष्ठान व यज्ञ का शुभांरभ रविवार को किया गया।इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

सुबह सात बजे से ही कलश यात्रा में शामिल होने के लिए नगर समेत आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी के दिशा-निर्देश में विंध्य धाम व काशी क्षेत्र तथा जनपद के अलग-अलग स्थान से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराकर कलश यात्रा निकाली गई कलशयात्रा व शोभायात्रा नगर में परिक्रमा करते शितला मंदिर तक पहुंची वंहा से पुनः वापस नगर परिक्रमा करते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा में सैकड़ों कलशों के साथ महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं।

पूरे नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा लाल व पीले वस्त्र में सुसज्जित श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया नगर में जगह-जगह कलश यात्रा में शामिल भक्तों के उपर पुष्प वर्षा की गई । मानस परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि कलश यात्रा में सभी भक्तों ने अपना सहयोग दिया जिससे पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ कलश यात्रा संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर एक कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन, गणेश एवं गृह स्थापना पूजन तथा रुद्राभिषेक व अपराह्न 3 बजे से श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ एवं शाम सात बजे से पांच दिवसीय मानस प्रवचन अयोध्या से पधार रहे कथा वाचक पंडित मधुसूदन दास शास्त्री मधुर जी के मुखारविंद से सुनने को मिलेगा। 17 अक्टूबर सुबह 8 बजे से श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा।

18 अक्टूबर प्रात 8 बजे से पूजन 10 बजे हवन आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा ।19 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन होगा। शाम 6 बजे से श्री अचलेश्वर महादेव संगीत समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल मय पुलिस फोर्स के साथ लगे रहे।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी, अंजनी पटेल, संदीप सिंह पटेल, धीरेन्द्र सिंह पटेल,सजावल पाठक, ओमप्रकाश तिवारी,पवन शर्मा, संतोष कुमार बबलू ,संतोष त्रिपाठी, रिशु जायसवाल, सौरभ सिंह,अंशु पटेल राकेश पासवान अमित मिश्रा सभासद अवनीश देव पांडेय, नितेश कुमार, विशाल कुमार, बलवीर, आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

बीजपुर. रन फॉर डीएवी का हुआ आयोजन

Next Post

अनपरा. पुनर्वास बस्तियों में साफ-सफाई का काम बंद होने पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेताया

Next Post

अनपरा. पुनर्वास बस्तियों में साफ-सफाई का काम बंद होने पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख
  • सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
  • मुख्यालय. ग्राम समाज की 40 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
  • बीजपुर. डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा

Breaking News

सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0/@कृपा शंकर पांडेय...... Sonbhadra। आदर्श नगर पंचायत चोपन में भवन नंबरिंग शुल्क, संस्कार भवन और जनसूचना से जुड़ी कथित...

Read moreDetails

सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... पसही कला फीडर (हिन्दुआरी) क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio