अनपरा/सोनभद्र. (उमेश सिंह)…..
__प्रबंधन तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन

अनपरा तापीय परियोजना अपने स्वामित्व की जमीन पर निकाय द्वारा किसी तरह का कार्य करने पर रोक लगाने के बाद पुर्नवास बस्तियों में साफ-सफाई का काम निकाय ठप कर दिया।जिससे नाराज विस्थापित व नगर के सभासद एव राजनैतिक दलों ने अनपरा बाजार के महावीर चौक पर नुक्कड़ सभा कर प्रबन्धन के तानाशाही रवैया का जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
विरोध प्रदर्शन में बसपा नेता आशीष मिश्रा बागी,ने कहा कि चालीस साल बनाम चार वर्ष की विकास कार्य को बताने कि महावीर चौक पर उपस्थित हुए परियोजना और विस्थापितो के एक अनुबंध किया गया जिसमें परियोजना द्वारा विस्थापितो के मौलिक अधिकारों के लिए बिजली,पानी,सड़क, शिक्षा,चिकित्सा,की व्यवस्था तापीय परियोजना करेगी प्रबन्धन के उदासीनता के कारण पुर्नवास बस्ती डिबुलगंज मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गया हैं।
एनएसयूआई अंकुश दुबे ने कहा कि परियोजना प्रबन्ध जानबूझकर कर विकास कार्यो में रुकावट कर रहा अगर प्रबंधन नगर के सफाई व विकास कार्यो पर लगे रोक को नहीं हटाता हैं।जल्द ही आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी ताप परियोजना प्रबंधन की होंगी सूचना पर पहुचे रेनुसागर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है ऐसे में वगैर अनुमति के माइक लगाकर प्रदर्शन करना कानून अपराध हैं।
उच्च अधिकारियों के आदेश पर डीजे का चालान की कार्यवाई की विरोध सभा मे सभासद राकेश, बैसवार,पंकज मौर्या, अंगद सिंह, रंजन यादव, देवा गुप्ता,मनीष बैसवार,विनोद बैसवार, मानवेन्द्र बैसवार,पवन बैसवार विस्थापित जुल्फिकार अली,विष्णु बैसवार,अनिल भारती,आदि मौजूद रहे।