• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. रन फॉर डीएवी का हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
92
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. (रामबली मिश्रा)…..

संस्कार युक्त शिक्षा के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी में रन फॉर डीएवी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीजपुर थाना के उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ने फीता काट कर किया। तत्पश्चात मानव संसाधन विभाग के उपप्रबंधक रोशन कुमार एवं उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को दो किलोमीटर दौड़ के लिए रवाना किया।

उपप्रबंधक रोशन कुमार के साथ सभी दर्शकों ने ताली बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। ज्ञातव्य हो कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी बड़े हीं उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने अपने संदेश में बताया कि इस मिनी मैराथन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच खेल भावना, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स सत्यम एवं आदित्य चौधरी ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर विद्यालय प्रांगण में आगवानी की। डॉ आर के झा ने मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक दुनिया सिंह एवं उनके साथ आए दीवान हरिश्चंद्र का स्वागत एवं अभिनन्दन विद्यार्थियों के स्काउट ताली के साथ किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शुभम कुमार, अदालत पाल एवं मोहित तथा बालिका वर्ग में रंजू कुमारी, काजल एवं काजल कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीजपुर थाना से पधारे उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि डीएवी रिहंदनगर के विद्वान शिक्षकों के प्रयास से इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में डीएवी का अहम योगदान है। यहां के बच्चों का अनुशासन एवं प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स प्रशंसनीय हैं । मैं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक मनोज पांडे ने किया। अंत में हिंदी शिक्षिका समता सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, रंजना सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र शुक्ल, एसपी तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, मीना सिंह, नीरज गुप्ता, सोनी कुमारी, हर्ष द्विवेदी, शगुफ्ता शबनम, आमीर सुहैल, ज्योत्सना यादव, माधुरी यादव, अनामिका त्रिपाठी, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अलीशा सिंह, आकृति पांडे, स्मृति सिंह, अवधेश आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Previous Post

विंढमगंज. छठ महापर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

Next Post

डाला. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान हुआ प्रारंभ

Next Post

डाला. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान हुआ प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख
  • सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
  • मुख्यालय. ग्राम समाज की 40 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
  • बीजपुर. डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा

Breaking News

सोनभद्र. जिले में लोकायुक्त की जांच; कार्यालय व संस्कार भवन का निरीक्षण, नहीं मिले कई अभिलेख

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0/@कृपा शंकर पांडेय...... Sonbhadra। आदर्श नगर पंचायत चोपन में भवन नंबरिंग शुल्क, संस्कार भवन और जनसूचना से जुड़ी कथित...

Read moreDetails

सोनभद्र. विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... पसही कला फीडर (हिन्दुआरी) क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio