जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA । बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार को सुबह पोखरा गांव निवासी वृद्ध की बावली में डूबने से मौत हो गई । घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार को सुबह पोखरा गांव निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सुखदेव परसाटोला बाजार से घर वापस लौट रहा था । रास्ते में बावली के पास पहुंचा और पैर फिसल गया जिससे बावली में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई ।उसी रास्ते से पोखरा गांव निवासी पड़ोसी रामपति ने गमछा देखा और बावली में कुछ हलचल देखा और शोर मचाया शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए ।
रामपति ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि बावली में डूबने से पोखरा गांव निवासी लक्ष्मण की मौत हुई है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।