• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सलाह का डबल धमाल, टीम को मिला फुटबॉल विश्व कप का टिकट

Admin by Admin
October 9, 2025
in खेल
0
FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सलाह का डबल धमाल, टीम को मिला फुटबॉल विश्व कप का टिकट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 09, 2025, 16:41 IST

FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सलाह के दो गोल की बदौलत मिस्र ने जिबूती को हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस जीत से मिस्र की टीम एक राउंड बाकी रहते अफ्रीकी क्वालीफाइंग के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा.

मोहम्मद सलाह का डबल धमाल, टीम को मिला फुटबॉल विश्व कप का टिकटमोहम्मद सलाह के गोल से टीम ने किया विश्व कप के लिए क्वालीफाई.

कासाब्लांका (मोरक्को). स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह के शानदार प्रदर्शन की मदद से मिस्र ने अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए टिकट हासिल कर लिया. लिवरपूल के सुपरस्टार सलाह ने बुधवार को मिस्र की जिबूती पर 3-0 की जीत में दो गोल किए. इससे यह सुनिश्चित हो गया कि मिस्र एक राउंड शेष रहते अफ्रीकी क्वालीफाइंग के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा. मिस्र अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी अफ़्रीकी टीम है. उससे पहले मोरक्को और ट्यूनीशिया ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली थी. सलाह के अलावा इब्राहिम अदेल ने भी मिस्र के लिए गोल किया. अफ्रीका से कुल नौ टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी.

मिस्र ने इससे पहले 2018 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन तब उसे अपने तीनों ग्रुप मैच में मेजबान रूस, उरुग्वे और सऊदी अरब से हार का सामना करना पड़ा था. बुर्किना फासो सिएरा लियोन पर 1-0 की जीत के बाद ग्रुप ए में मिस्र के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि इथियोपिया ने गिनी बिसाऊ को 1-0 से हराया.

इस बीच केप वर्डे ने 3-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लीबिया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला जिससे वह पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया. दूसरी ओर, सऊदी अरब ने इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. सऊदी अरब अगर अगले मंगलवार को जेद्दा में ही इराक के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो ग्रुप बी में पहला स्थान और सातवीं बार विश्व कप में प्रवेश सुनिश्चित कर लेगा.

एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे दौर में तीन-तीन टीम के दो ग्रुप के विजेता ही विश्व कप में स्वतः प्रवेश पा सकेंगे. बुधवार को खेले गए मैच में इंडोनेशिया ने पहला गोल किया जब केविन डिक्स ने 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला. इसके छह मिनट बाद सालेह अबू अल-शमात ने बराबरी का गोल किया और 37वें मिनट में फिरास अल-बुरैकन के पेनल्टी पर किए गए गोल ने सऊदी अरब को बढ़त दिला दी. अल-बुरैकन ने दूसरे हाफ में फिर से गोल किया, लेकिन डिक्स ने 89वें मिनट में दूसरी पेनल्टी को गोल में बदल दिया. इससे हालांकि हार का अंतर ही कम हो पाया.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2025, 16:41 IST

homesports

मोहम्मद सलाह का डबल धमाल, टीम को मिला फुटबॉल विश्व कप का टिकट



Source link

Previous Post

म्योरपुर. छत्तीसगढ़ प्लांट में लिफ्ट से गिरने से पड़री गांव के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने सीएसआर द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने का दिया प्रशिक्षण

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने सीएसआर द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने का दिया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio