बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)….

एन टी पी सी रिंहद परियोजना के एफ जी डी निर्माण कार्य में लगे थर्मैक्स कंपनी के उप संविदाकार के श्रमिक दो महीने का पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने से परियोजना के मुख्य द्वार के सामने मंगलवार को विरोध जता कर भुगतान किए जाने की मांग किया।संविदा श्रमिकों का आरोप हैं कि कंपनी के मनमानी रवैए के विरोध में एन टी पी सी रिंहद प्रबंधन को शिकायती पत्र दिया लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे हम मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए।
श्रमिकों ने मंगलवार को पारिश्रमिक भुगतान को लेकर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा उन्होंने श्रमिकों आश्वासन दिया कि संबंधितों से बात चित कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
संविदा श्रमिक नवाज शरीफ,मंटू,राम प्रवेश ठाकुर, शमशेर ,बिनोद, इंद्रेश, मनप्रीत सिंह, पलविंदर, सुशील कुमार, सरोज कुमार सहित दर्जनों श्रमिकों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र सौंप कर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई।श्रमिकों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मुख्य कंपनी थर्मोक्स के उप संविदाकार एस आर बी एच कंपनी दो महीने का पारश्रमिक भुगतान नहीं कर रहा हैं ।
जिससे हम सब भुखमरी के कगार पर है,श्रमिकों का परियोजना में जाने का पास डेट खत्म हो गया उसका रिन्यूअल कार्य करने के लिए नहीं किया जा रहा की भुगतान लेने अंदर न आ सके,बिना नोटिस डिमांड दिए काम से निकाले जाने की धमकी दी जा रही हैं आठ घंटे की बजाय बारह घंटे ड्यूटी कराया जाता हैं उसका ओभर टाइम नहीं दिया जाता यह सब लिखित शिकायती पत्र देकर प्रभारी निरीक्षक से श्रमिकों ने न्याय की गुहार लगाई हैं।
श्रमिकों को आरोप हैं कि पारश्रमिक भुगतान दो महीने से नहीं होने से राशन दुकानदार और रुम मालिक पैसे के लिए परेशान कर रहे है जल्द दो महीने का पारिश्रमिक भुगतान कराकर न्याय कराया जाय।