जे0के0/सोनभद्र…..
__रिश्ते को कलंकित करने की घटना आई सामने

SONBHADRA । जनपद में पारिवारिक विवाद के मामले में पिता ने अपने छोटे पुत्र के साथ मिलकर अपनी पत्नी, बड़े पुत्र और बहू को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव में मुकदमा वापस लेने की बात को लेकर पिता पुत्र में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि जान पर बन आई, पिता ने अपने ही छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे और बहू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता रटवर सिंह पुत्र सुकालू पर बहु के साथ गलत हरकत की गई थी जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था, इसी को लेकर पिता और उसका छोटा बेटा नागेन्द्र, अपने बड़े बेटे और बहू पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी मुकदमे को वापस लेने की बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुकदमा वापस न लेने पर पिता और छोटे बेटे ने मिलकर धारदार हथियार से बड़े बेटे और बहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर सास और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दंपति की जान बचाई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है, बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद पिता पुत्र मौके से फरार हो गए हैं, इधर गांव में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।