• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा डाला मंडल में कार्यशाला का हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……..

नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय आशा पैलेस, नई बस्ती में भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला मंत्री रामनिवास तोमर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र स्नातक एमएलसी कुसुम शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री रामनिवास तोमर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान द्वारा बताया गया कि संकल्प अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने और योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने का सशक्त प्रयास है। संकल्प का अर्थ है दृढ़ निश्चय और जब यह राष्ट्र-आंदोलन का रूप लेता है तो इसका उद्देश्य केवल आँकड़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन में ठोस बदलाव लाना होता है।

इस बार का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर से शुरू होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण में अक्टूबर माह में प्रत्येक जिले में जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित होंगे, जबकि दूसरे चरण में नवंबर-दिसंबर में मंडल स्तर तक गतिविधियाँ विस्तारित की जाएँगी।

इन गतिविधियों में किसान-वैज्ञानिक गोष्ठियाँ, महिला उद्यमी सम्मेलन, युवाओं के लिए रोजगार मेले और प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शामिल होंगी। भविष्य में इसे हर वर्ष ग्राम से महानगर तक सतत् कार्यक्रमों के रूप में चलाने का लक्ष्य है, ताकि यह एक स्थायी राष्ट्रीय परंपरा बने और देश की विकास-यात्रा को नया आयाम दे। तत्पश्चात क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र स्नातक एमएलसी कुसुम शर्मा ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पांच एमएलसी व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के छह एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में विधान परिषद चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले मतदान केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए एमएलसी का कार्यकाल सात दिसंबर 2026 को पूरा होगा उनमें लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। ऐसे ही छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए एमएलसी का कार्यकाल पूरा होगा, उनमें लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं इसी वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। पुनरीक्षण के लिए अर्हता की तारीख एक नवंबर 2025 तय की गई है।

इस दौरान कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, नि० मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे, जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री शंभू सिंह गौड़, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी, मंडल मंत्री उर्मिला देवी, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल मंत्री इंद्रदेव बैगा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, सभासद अवनीश देव पांडे, राजेश पटेल, बूथ अध्यक्ष रिशु जायसवाल, अमित शर्मा, प्रकाश चौधरी, विनय मंधारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता ने किया।

Previous Post

चोपन. थाना प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहनों से उतारे गए काली फिल्म और हूटर

Next Post

सलखन. जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया जिला कारागार का संयुक्त निरिक्षण

Next Post

सलखन. जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया जिला कारागार का संयुक्त निरिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
  • दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.