अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)….

बाजार मे बढ़ते अतिक्रमण के कारण बाजार का व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, नगर के व्यापारियो ने समाज कल्याण राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि महावीर चौक स्थित स्वतंत्र कटरा के सामने खाली पड़ी जमीन है जहाँ पुरानी नाली जो विगत 40 वर्षो से अस्तित्व मे है और दुकानों की बार्डर लाइन है उससे दस मीटर से आगे बढ़ाकर नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बाजार का चौराहा और भी संकुचित हो जायेगा।
नव निर्माण नाली की कोई आवश्यकता नहीं है इस जमीन पर सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा हैं नगर पंचायत अध्यक्ष अपने स्वार्थ हित मे कार्य कर रहे है जो जनहित मे नहीं हैं जिससे व्यापारियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है व्यापारियों ने कहा महावीर चौक अनपरा बाजार की हृदय अस्थली है।इस स्थान पर महावीरी झंडा महोत्सव, होलिका दहन, शारदीय नवरात्र में गंगा आरती बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजीत होते रहते हैं।नाली के बनने से ये सारे आयोजन बाधित होंगे।
यदि अतिक्रमण मुक्त कर नए नाली का निर्माण कराना है तो पुरे बाजार मे नई नाली का निर्माण कराया जाये मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय जन उद्योग ब्यापार संगठन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता,नरेश गर्ग, संजीव मदान, रामचन्द्र गुप्ता, प्रबुद्ध चौबे, घनश्याम गट्टानी,सुनिल पटवा,मंतोष तिवारी, ओमप्रकाश खंडेलवाल, ब्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया,मृत्यूंजय केशरी अनील मित्तल,दिपक सिंह सहित दर्जनों ब्यापारी मौजूद थे।