शाहगंज/सोनभद्र (विवेक मिश्रा)…..
__शिक्षकों को गुणवत्ता मानकों को सुधारने का दिया निर्देश

जंग बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में महिला सशक्तिकरण अभियान को शिखर पर पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र एवं अन्य शिक्षकों का दल ज्योति पटेल को सोमवार के दिन प्रधानाचार्य के कुर्सी पर बैठाया गया, इतना ही नहीं ज्योति ने शिक्षकों को समय से शिक्षा के गुणवत्ता के साथ ही साथ सभी विषयों को पूरा करने का निर्देश भी दे दिया, बच्चों को भी विद्यालय कैंपस के बाहर न जाने का भी सुझाव दिया और अपनी पढ़ाई को समय रहते पूरा करने का भी टिप्स बताए, विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र एवं शिक्षकों में अमित सिंह, एवं अन्य स्टाफ के लोगों ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान से महिला सशक्तिकरण को एक बेहतर उड़ान प्राप्त होगी।