• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…..


सुबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बारी में बुथ संख्या 167 पर बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।इस दौरान प्रेरणादायक संवाद से जुड़कर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शक विचारों को सभी ने आत्मसात किया साथ ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

भारतवर्ष के प्रति अपनी भावनाएँ और लोकसंकल्प साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मासिक रेडियो संचिका मन की बात के 126वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया।इस विशेष कार्यक्रम में उन्होंने नवरात्रि, विजयादशमी और आने वाले त्योहारों की बधाइयाँ दीं, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।मोदी ने कहा कि भारत की विविधता और संस्कृति त्योहारों से ही जीवित रहती है उन्होंने छठ पूजा का विशेष महत्व बताया कहा कि यह दीवाली के बाद आने वाला एक पवित्र पर्व है और सूर्य देव को समर्पित है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100 वर्षों की यात्रा हम सभी को गौरवान्वित करती है अभी हम दुर्गा पूजा उत्सव मना रहे हैं और आने वाले दिनों में विजयादशमी, दीपावली ,छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों की भी तैयारी कर रहे हैं जो हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संजीव प्रतिबिंब है प्रधानमंत्री के आग्रह पर हम सभी स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।इस दौरान ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, मंडल मंत्री टाटा चौधरी, मुकेश चौधरी, विश्वजीत, गुड्डू गोंड आदि मौजूद रहे।

Previous Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में हुआ मां आदिशक्ति जागरण

Next Post

चूर्क. स्कॉर्पियो और बाइक मे हुई टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल

Next Post

चूर्क. स्कॉर्पियो और बाइक मे हुई टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.